भोपाल
वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रहेगी। इसके लिए यात्री 3 जनवरी का पूरा रिफंड ले सकते है। दरअसल, 03 जनवरी को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। वंदे भारत से यात्रा करने वाले यात्री इसका पूरा रिफंड ले सकते हैं।
मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ कोहरे से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति उत्तर भारत की तरफ से आने वाली ट्रेनों की स्थिति है। दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेने कई घंटे देरी से चल रही है। इसके चलते ही बुधवार को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 3 जनवरी को गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। तीन जनवरी को गाड़ी में यात्रा करने टिटक बुट कराने वाले यात्रियों को रेलवे फुल रिफण्ड देगा।
रेलवे बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 3 जनवरी को गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। इस दिन इस गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्री फुल रिफंड ले सकते हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान