भोपाल
मध्य प्रदेश के जिन 26 जिलों के 75 विधानसभा क्षेत्रों में राज्य के औसत से भी कम मतदान रहा, वहां मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल से मतदाता जागरूकता के लिए तैयार किए गए 75 विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ संबंधित क्षेत्रों में 20 अप्रैल तक मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करेंगे।
रथों में प्लाज्मा टीवी लगी है, जिसके माध्यम से मतदाता जागरूकता गीत, रील, वीडियो दिखाकर मतदाताओं को प्रेरित किया जाएगा। ये रथ मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, गुना, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, जबलपुर, भोपाल, देवास, खंडवा, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन एवं रतलाम के विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की देखरेख में यह गतिविधि संचालित होगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान