भिलाई
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में 23 मार्च को संध्या 4 बजे आमदी विद्या निकेतन हुडको के सभागार में व्यंग्यकार छगन लाल सोनी के व्यंग्य संग्रह "मरना भी तो सन्डे को" का विमोचन समारोह का आयोजन किया गया है ।
कार्यक्रम के अतिथि प्रमुख वक्ता वरिष्ठ समीक्षक प्रो. जयप्रकाश होंगे ।विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ व्यंग्यकार रवि श्रीवास्तव होंगे ।वरिष्ठ व्यंग्यकार गुलवीर सिंह भाटिया,विनोद साव इस समीक्षा गोष्ठी में वक्ता होंगे ।आरम्भ में आलेख पाठ सहित आधार वक्तव्य वरिष्ठ व्यंग्यकार राजशेखर चौबे प्रस्तुत करेंगे ।
इस आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ कथाकार लोकबाबू करेंगे ।
विमोचन समारोह एवम समीक्षा गोष्ठी के इस महत्वपूर्ण आयोजन में दुर्ग भिलाई के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। प्रलेस भिलाई के सचिव विमल शंकर झा ने उक्त जानकारी दी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय