October 22, 2026

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी बिहार के विधायक नितिन नबीन को दी

रायपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने छत्तीसगढ़ समेत कई प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी बिहार के विधायक नितिन नबीन को दी गई है. बता दें कि इससे पहले वे सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी को ओडिशा का सह प्रभारी बनाया गया है.

जानिए कौन हैं नितिन नबीन?
नितिन नबीन की बात करें तो वे बिहार भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. नितिन नबीन चार बार बांकीपुर से विधान सभा सदस्य (एमएलए) चुने गए हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की थी. ​​इसके अलावा, इसी सीट से प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी को भी इसी चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. नितिन नबीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव का पद संभाल चुके हैं. उन्होंने 9 फरवरी, 2021 से 9 अगस्त, 2022 तक बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री के रूप में कार्य किया है.

You may have missed