डिंडौरी
कलेक्टर विकास मिश्रा (अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति) की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर मिश्रा द्वारा नल जल योजनाओं के विद्युत के प्रक्लन कार्यादेश एवं हस्तांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदारों को नल जल योजनाओं में आ रही समस्याओं का निराकरण कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिन नल जल योजनाओं का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शत प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण ग्रामों को हर घर जल प्रमाणित करने के निर्देश दिए गए।
नल जल योजना क्रियान्वयन के पूर्व पेयजल स्रोत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ठेकेदारों के द्वारा किए गए निर्माण कार्यों का समय में भुगतान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री (सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति), समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित हुए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू