अनूपपुर
यातायात पुलिस जिला अनूपपुर
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ,सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर श्रीमान जितेंद्र सिंह पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में यातायात प्रभारी निरीक्षक ज्योति दुबे द्वारा आज केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर में यातायात नियमों के प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को समझाइए दी गई कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आवश्यक रूप से धारण करें, यह आपकी सुरक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है।
साथ ही शॉर्ट मूवी एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन, रोड मार्किंग, एक्सीडेंट के कारण, एवं बचाव हेतु सावधानी, राइट ऑफ वे, एमरजेसी केयर, गुड समेरिटन योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को रोड पर पैदल चलते समय या रोड क्रॉस करते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने कि प्रक्रिया इत्यादि बिंदुओं पर बच्चों से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र एवं छात्राएं ,विद्यालय के प्राचार्य महोदय मौजूद रहे। थाना यातायात से प्रधानारक्षक जितेंद्र सिंह, एवं गणेश यादव उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान