भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिये सड़कें एक मजबूत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सतना जिले के अमरपाटन में 46 सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पटेल ग्राम अमझर, बिंधुई कला और धोबहट में करीब 6 करोड़ रूपये लागत की 4 सड़क के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि रीवा संभाग में विकासखण्ड स्तर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना के रूप में अमरपाटन को पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति मिली है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जायेगा। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन