October 21, 2026

रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक

राजकोट
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला गुजरात के राजकोट में गुरुवार से शुरू हुआ। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन रोहित ने अपनी कप्तानी पारी खेली। उन्होंने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका तीसरा शतक है। रविंद्र जडेजा ने उनका बखूबी साथ निभाया।

सीरीज का फैसला करने के लिए यह मैच अहम है। अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने अपने अंतिम 11 खिलाड़ियों में बदलाव किए हैं। उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर ध्रुव चंद जुरैल का टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण हुआ है। ध्रुव विकेट कीपिंग करेंगे। सरफराज खान का भी डेब्यू हुआ है। अक्षर पटेल टीम से बाहर हैं।

 

You may have missed