इंदौर
रतलाम जिले के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार को दुष्कर्म के आरोप से विशेष न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है। सैलाना की युवती ने डोडियार पर आरोप लगाते हुए 11 नवंबर 2022 को महिला थाना रतलाम में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने डोडियार पर कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
शादी का झांसा देने का आरोप
महिला का आरोप था कि पांच दिसंबर 2018 से एक जुलाई 2022 तक डोडियार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए और शादी से इन्कार कर दिया। मामले की सुनवाई पहले रतलाम जिला न्यायालय में चल रही थी, लेकिन डोडियार के विधायक बनने के बाद मामले को सुनवाई के लिए इंदौर विशेष न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।
अपने बयान से पलटी महिला
करीब दो साल चली सुनवाई के दौरान युवती पूर्व में दिए बयान से पलट गई। उसने कहा कि उसने गुस्से में आकर कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी थी। पुलिस ने उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। उसे नहीं पता कि उन कागजों पर बाद में पुलिस ने क्या लिख लिया था। इन बयानों के आधार पर विशेष न्यायालय ने कमलेश्वर डोडियार को आरोप से दोषमुक्त कर दिया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान