October 21, 2026

Sandeshkhali: आज शाहजहां शेख होगा अदालत के सामने पेश, BJP बोली- बंगाल सरकार बचाने का कर रही प्रयास

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है।

हालांकि, हाल ही में शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया था। आज उसे बशीरहाट अदालत में पेश किया जाएगा। कोलकाता के निजाम पैलेस में स्थित सीबीआई कार्यालय से शेख शाहजहां को अदालत में पेश करने के लिए बाहर लाया गया।

You may have missed