October 20, 2026

रंगमन्दिर प्रेक्षागृह में आज सरस्वती पूजन कार्यक्रम

रायपुर

भातखण्डे ललित कला शिक्षा समिति द्वारा संचालित संस्थाएं क्रमश: कमलादेवी संगीत महाविद्यालय, लक्ष्मी नारायण कन्या उ. मा. शाला, गुरुकुल महिला महाविद्यालय एवं अरुणोदय कन्या प्राथमिक शाला द्वारा बुधवार, दिनाँक 14 फरवरी को प्रात: 9 बजे से रंग मन्दिर प्रेक्षागृह, गांधी चौक में सरस्वती पूजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समिति के अध्यक्ष, श्री तरल मोदी, उपाध्यक्ष श्री अजय तिवारी एवं सचिव श्रीमती शोभा खण्डेलवाल के साथ-साथ सभी संस्थाओं के प्राचार्य / शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहेंगे।

You may have missed