- राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के राजभवन के बैंक्वेट हॉल में लगाये गये तैल-चित्र का अनावरण किया। उन्होंने राजभवन के सांदीपनि सभागार में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा मौजूद थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बैंक्वेट हॉल में राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई। उन्होंने उपस्थितों को सत्यनिष्ठा के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता से संभव हुई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, एकता की भावना को देशवासियों में प्रसारित करने और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सत्यनिष्ठा से योगदान देने के लिए संकल्पित कराया। तैल-चित्र का निर्माण राज सैनी द्वारा किया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान