भोपाल
एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के सतना ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उप संभाग ने उत्कृष्ठ कार्य दक्षता के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में आयोजित समारोह में सतना को यह पुरस्कार प्रबंध संचालक इंजीनियर श्री सुनील तिवारी एवं पूर्व मुख्य अभियंता श्री के.के. मूर्ति ने प्रदान किया।
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की प्रतिष्ठित डॉ. एन. टाटाराव स्मृति शील्ड सतना को
वर्ष 2023-24 में दक्षता प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) के आधार पर पूरे मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिये प्रदान की गई है। प्रशस्ति-पत्र और शील्ड मुख्य अभियंता श्री संदीप गायकवाड़, सहायक अभियंता श्री एम.एम. बेग, श्री मुकेश विश्वकर्मा एवं रामायण तिवारी ने प्राप्त किया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान