रायपुर
सतनामी समाज ने बड़ी संख्या में आज राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जैतखम्भ को नुकसान पहुंचाने के मामले में ज्ञापन सौंपा. सतनामी समाज ने कलेक्टर से मिलकर उचित कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
वहीं आक्रोशित सतनामी समाज ने आज दोपहर महासमुंद कलेक्ट्रोरेट का भी घेराव किया. सतनामी समाज ने गिरौधपुरी जैतखम्भ को क्षतिग्रस्त करने , सोशल मीडिया मे गुरु घासी दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने और पुलिस के उचित कार्रवाई ना करने के मामलों को लेकर पटवारी कार्यालय से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया.
दरअसल, हाल ही में गिरौधपुरी धाम में जैतखम्भ को काटने का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ़्तार किया है. लेकिन सतनामी समाज के लोगों ने गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाया है, कि पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका सतनामी संस्कृति से कोई वास्ता नहीं है.
बता दें, इस घटना मामले को लेकर सतनामी समाज रायपुर कलेक्टर सहित सभी जिलों में ज्ञापन सौंप रही है. इसके साथ ही सतनामी समाज ने उचित कार्रवाई नहीं होने पर बलौदा बाजार और रायपुर में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय