गोरखपुर
सीतानगरी को रामनगरी से जोड़ने वाली देश की पहली अमृत भारत ट्रेन का ट्रायल रन टाइमटेबल जारी कर दिया गया। पुश-पुल तकनीक से चलने वाली यह ट्रेन दरभंगा से दिन में तीन बजे चल कर रात 11.10 बजे गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचेगी और यहां 15 मिनट रुकने के बाद अयोध्या रवाना हो जाएगी। पौने तीन घंटे के सफर के बाद यह ट्रेन देर रात 2.45 बजे अयोध्या पहुंचेगी और फिर यहां से आनंद विहार के लिए रवाना हो जाएगी।
इस ट्रेन को 30 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। बताया जा रहा है कि ट्रायल रन का टाइम टेबल ही रूटीन संचलन के लिए भी लागू रहेगा। यह ट्रेन गोरखपुर और आसपास के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजन होगी। देर रात 2.45 बजे अयोध्या पहुंच कर श्रद्धालु सरयू में स्नान कर भोर में ही रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर सकेंगे।
दो इंजनों से संचालित होगी ये ट्रेन वंदे भारत की तरह पुश-पुल ट्रेनों में भी दोनों तरफ पावरफुल इंजन लगेंगे। आगे वाला इंजन ट्रेन को खींचेगा, पीछे वाला धक्का देगा। दोनों इंजनों के संचालित होने से ट्रेन की गति बढ़ जाएगी। ट्रेन स्टेशनों पर जिस गति से रुकेंगी, उसी गति से रफ्तार भी पकड़ लेगी। स्टेशन से छूटने के साथ आगे के स्टेशनों पर ठहराव और प्रस्थान में लगने वाले समय की बचत होगी।
शुरुआत में सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच लगेंगे
शुरुआत में ट्रेन में सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच लगेंगे। एक ट्रेन की रेक में स्लीपर के 12, जनरल के 8, एक-एक पार्सल यान और ब्रेक यान (गार्ड यान) सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। आने वाले दिनों में एसी कोच भी लगाए जाएंगे। फिलहाल, स्लीपर व जनरल के कारण मध्यमवर्गीय यात्रियों को राहत मिलेगी।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल