धार
भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वे का आज दूसरा दिन है। एएसआई की टीम सुबह-सुबह ही धार स्थित भोजशाला पहुंची है। इस टीम में दिल्ली और भोपाल के विशेषज्ञ शामिल हैं। एसआई के वकील हिमांशु जोशी, हिंदू पक्ष की ओर से आशीष गोयल और गोपाल शर्मा सर्वे टीम के साथ भोजशाला में हैं।
कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी के समद खान भी भोजशाला पहुंचे हैं। परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। भोजशाला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस क्षेत्र की निगरानी 60 कैमरों की मदद से की जा रही है। गौरतलब है कि एएसआई की टीम वर्षों से बंद पड़े कमरों को खोलकर जांच-पड़ताल कर रही है। पहले दिन के सर्वे में कई ऐसे चिन्ह मिले भोजशाला को हिन्दू मंदिर होने का प्रमाण दे रहे हैं। आज भी एएसआई की टीम कई कमरों को खोलेगी।
मजदूरों को तलाशी के बाद प्रवेश
धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एएसपी, सीएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ ही 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। 60 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है। कड़ी जांच के बाद ही टीम के साथ कार्य करने वालों को अंदर भेजा जा रहा है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान