श्रीनगर
सुरक्षा बलों ने रविवार को कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। सेना ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जिले के लुखभवन और लारकीपोरा इलाकों में रात को ऑपरेशन चलाया, इस दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया।
जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एक पिस्तौल, हथगोला, आईईडी और अन्य सामग्री शामिल हैं। सेना ने कहा कि आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी किस आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन