भोपाल
मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के अंतर्गत सड़क सुधार अभियान के तहत किये गए कार्यों का आगामी तीन दिनों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौक़े पर पहुँचकर निरीक्षण किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा राज्य के सभी संभागों में मिलाकर लगभग 20 हजार किलोमीटर सड़कों को कवर किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा ठेकेदारों को सड़क सुधार कार्य पूरा करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था, जिसकी समीक्षा और निरीक्षण अब वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।
निरीक्षण उपरांत, अधिकारियों को 27 अगस्त तक अपने संभागों के अंतर्गत सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्यों का विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को प्रस्तुत करना है। यह कदम सड़कों की गुणवत्ता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान