भोपाल
शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी और होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने आज सुबह अपने घर पर ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन आसपास के लोगों के मुताबिक नादिर रशीद बीमारी से परेशान थे। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर भी कुछ विवाद था। पुलिस दोनों ही बिन्दुओं पर जांच कर रही है। नादिर रशीद के द्वारा सुसाइड करने से पूरे शहर में चर्चाओं का दौर गरम है।
राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित होटलों में शामिल जहांनुमा होटल के मालिक नादिर रशीद ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन उनके कई महीनों से डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। नादिर ने श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बाल भवन के पास स्थित अपने निवास पर बुधवार सुबह अपने लाइसेंसी राइफल ने खुद को गोली मारी है। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम अली और जफर है। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मामला राजधानी के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के गोली मारकर आत्महत्या करने का होने के कारण पुलिस बहुत गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नादिर रशीद की उम्र 72 वर्ष से अधिक है। उन्होंने अपने कमरे में गोली मारी है। सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम जांच कर रही है।
कुछ दिनों से गुमसुम थे, इलाज भी चल रहा था
सूत्रों ने बताया कि नादिर रशीद कुछ समय से घर में गुमसुम रहते थे, और किसी से बातचीत भी नहीं किया करते थे। इसके अलावा उनका इलाज भी डॉक्टरों के पास चल रहा था। पुलिस का अनुमान है कि वह किसी बात को लेकर डिप्रेशन थे, लेकिन उसकी वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि उन्होंने रोजा भी नहीं रखा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आत्महत्या क्यों की, जांच होगी
आत्महत्या का मामला सामने आया है, पुलिस को घर के लोगों ने सुबह 9.30 बजे सूचना दी थी। उनके कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। पुलिस सभी संभावित बिन्दुओं पर जांच कर रही है कि आखिर आत्महत्या की वजह क्या है। उन्होंने खुद को गोली मारी है, इसकी फारेंसिक जांच की जा रही है। जिस बंदूक से गोली मारी है, उसमें यह भी देखा जा रहा है कि वह लायसेंसी है या नहीं।
हरिनारायणचारी मिश्रा, कमिश्नर भोपाल पुलिस

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू