शाजापुर
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शाजापुर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को पद से हटा दिया है। उन पर चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप है। इस संबंध में उनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही अपने नेताओं पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ काम करने पर शाजापुर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को पद से हटा दिया है। साथ ही उनसे सात दिन में जवाब मांगा है। इसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। योगेंद्र सिंह बंटी पर पार्टी के खिलाफ काम करने और अपने समर्थकों को भाजपा में शामिल कराने का आरोप है। इस संबंध में कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने योगेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है।
जिलाध्यक्ष को पद से किया मुक्त: इस पत्र में लिखा गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 में आप अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य न करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहे हैं. साथ ही आपने अपने समर्थक कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश कराकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है. एक जिम्मेदार पदाधिकारी होने के नाते आपको जिले में समन्वय करते हुए कार्य करना चाहिए था, जो कि आपके द्वारा नहीं किया गया है. आपको तत्काल प्रभाव से जिला कांग्रेस कमेटी शाजापुर के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू