श्योपुर
विजयपुर में शराब के नशे में धुत्त होकर बिजली कंपनी के एक कर्मचारी ने बुधवार रात क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी और खुद बिजली सब स्टेशन के अंदर सो गया। आधी रात तक तो क्षेत्र के लोगों ने बिजली सप्लाई चालू होने का इंतजार किया।
रात करीब 12 बजे तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई और फीडर के आपरेटर ने लोगों के काॅल भी रिसीव नहीं किए तो कई लोग बिजली सब स्टेशन पर पहुंचे तो आपरेटर शराब के नशे में धुत्त होकर सोता हुआ मिला। लोगों ने बड़ी मुश्किलों से उसे नींद से जगाया। इसका एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार दोर्द गांव के बिजली सब स्टेशन पर बुधवार रात चंदू नाम के कर्मचारी ड्यूटी पर था, लेकिन कर्मचारी ड्यूटी करने की बजाए शाम को ही शराब के नशे में धुत्त होकर सब स्टेशन के अंदर सो गया। नशे में होने की वजह से उसने किसी के काॅल भी रिसीव नहीं किए और बिजली सप्लाई भी ऑन नहीं की। इस वजह से दोर्द सहित आसपास के इलाके के गांवों की बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई और लोग आधी रात तक मच्छरों का और उमस भरी गर्मी से परेशान होते रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू