August 26, 2026

एयरपोर्ट पर पति बच्चों के साथ नजर आईं शिल्पा

मुंबई

शिल्पा शेट्टी आज यानी 21 दिसंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उनके साथ पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चे भी नजर आए। इस दौरान राज स्कूटर सूटकेस चलाते हुए एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे। उन्हें इस तरह आते देख पैपराजी भी हैरान रह गए। शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ उदयपुर घूमने गई थीं।

ट्रैवलिंग के दौरान उन्होंने फैमिली के साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्ट्रेस अपनी छुट्टियां मनाकर परिवार के साथ मुंबई वापस लौट आई हैं। शिल्पा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वो अपने परिवार के साथ उदयपुर के पास ‘जंगल सफारी’ घूमने गई थीं। वीडयो में वो अपने बच्चों के साथ मौज-मस्ती करती दिखाई दीं। जंगल में कई जानवर दिखाई देते हैं। उनके साथ मौजूद ड्राइवर उन्हें एक तेदुंआ दिखाते हुए आगाह करता है। ये देख शिल्पा अपने बच्चों को शांत रहने के लिए कहती हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा ने प्यारा नोट भी लिखा- हमारे बच्चों की पहली सफारी का ये बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा। प्रकृति के साथ.. ये ऐसे समय होते हैं जब हमें याद दिलाया जाता है कि हमारा ग्रह उनका भी घर है और हमें इसे उनके लिए रजर्व रखना चाहिए न केवल हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए बल्कि उनके लिए भी! उदयपुर से 42 किलोमीटर दूर स्थित जैन अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ पहुंच कर पति राज कुंद्रा, बेटे वियान आदि के साथ दर्शन किए। क्षेत्र परिसर में मां पद्मावती माताजी, क्षेत्रपाल बाबा की पूजा-अर्चना की।

शिल्पा ने अडिंदा पार्श्वनाथ क्षेत्र की सुंदरता देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और पूरे कैंपस और यहां स्थापित प्रतिमाओं के बारे में जानकारी ली। मंदिर प्रबंधन की ओर से शिल्पा शेट्टी एवं परिवारजनों का स्वागत किया गया। उन्होंने शीघ्र ही यहां पुन: आने का कहा। शिल्पा शेट्टी प्राइम वीडियो की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएगी। ये रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सीरीज है, जो कि 19 जनवरी से शुरू हो रही है। शिल्पा के अलावा इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी।

You may have missed