रायपुर
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित में समाज कल्याण कार्यालय एवं उप संचालक कार्यालय मत्स्य पालन, तेलीबांधा का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का असाधारण अवकाश घोषित करते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह 10:25 बजे उप संचालक कार्यालय मत्स्य पालन और 10:40 बजे संयुक्त संचालक समाज कल्याण कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी देखी। वहां कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उपस्थिति पंजी अपने साथ ले आएं। साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समाज कल्याण और उप संचालक मत्स्य पालन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरा मत्स्य पालन विभाग के कुल 7 कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के कुल 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और एक दिन की असाधारण अवकाश घोषित करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के लिए वित्त शाखा को निर्देश दिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय