नंद के घर आनंद भयो
जय कन्हैया लाल की
शहडोल
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों तथा विभिन्न धार्मिक स्थानो पर में आस्था, उल्लास व भक्ति मय वातावरण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उनसे जुड़ी लीलाओं और प्रसंगों के बारे में व्याख्यान तथा चरित्र चित्रण कार्यक्रम, भव्य शोभा यात्रा, श्री कृष्ण लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए । महाविद्यालयों तथा स्कूल के विद्यार्थियों को बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से सीख लेकर हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना चाहिये। इसी कड़ी में आज शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर में श्री कृष्ण पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा व काफी संख्या में बालिकाए उपस्थित थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान