हेलसिंगबर्ग
भारत के शुभंकर शर्मा ने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया जिससे वह स्कैंडिनेवियन मिक्स्ड गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 26वें स्थान पर खिसक गए।
शुभंकर ने पहले दो दौर में समान 69 का स्कोर बनाया था लेकिन तीसरे दौर में वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने पहले आठ होल में एक बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाई।
भारत के इस खिलाड़ी ने 13वें होल में ट्रिपल बोगी की और अगले होल में बर्डी करने के बावजूद वह 20वें से 26वें स्थान पर खिसक गए।
स्वीडन के सेबेस्टियन सोडरबर्ग ने 6 अंडर 66 का कार्ड खेल कर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उनका कुल स्कोर 21 अंडर पार पर है और उन्होंने आठ शॉट की बढ़त हासिल कर रखी है।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई