खंडवा
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार, किशोर गौरव सम्मान 2024 के लिए इस वर्ष गायिका मिलन सिंह का चयन किया गया। मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा किशोर दा के जन्मदिन 4 अगस्त पर आयोजित किशोर नाइट में गत वर्ष से किशोर गौरव सम्मान देना प्रारंभ किया गया। इसमें गायन के क्षेत्र में योगदान के लिए गायक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए किशोर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। शासन द्वारा 4 अगस्त को खंडवा गौरव दिवस घोषित किए जाने पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा यह सम्मान प्रारम्भ किया गया।
जिसे मिलेगा सम्मान, उसे खंडवा आना होगा
शासन द्वारा 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह में गायन की विधा को छोड़कर यह सम्मान दिया जाता है, इसलिए किशोर गौरव सम्मान सिर्फ गायन के क्षेत्र में ही दिया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जिस विभूति का चयन इस सम्मान के लिए होगा, उसे किशोर दा की जन्मभूमि खंडवा में यह सम्मान लेने आना होगा। साथ ही गायन की कुछ प्रस्तुति भी देना होगी।
देश-विदेश में दें चुकी है प्रस्तुति
गौरतलब है कि गत वर्ष यह सम्मान पंडित रामशंकर को दिया गया था। इस वर्ष किशोर गौरव सम्मान प्राप्त करने वाली मिलन सिंह ने गायन के क्षेत्र में अनेकों फिल्मों में अपने गायन की प्रस्तुति दी है। साथ ही विश्व के अनेकों देशों में गानों की प्रस्तुति दी है। नगर निगम के सहयोग से 4 अगस्त शाम 6:30 से पुरानी अनाज मंडी में आयोजित किशोर नाइट में पार्श्व गायक श्रीजीत व शिफा अंसारी द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। उसी गरिमामय आयोजन में पार्श्व गायिका मिलन सिंह को सम्मान पट्टिका और एक लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान