इटावा
दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर इटावा में भरथना स्टेशन से पांच किलोमीटर पहले शिवगंगा एक्सप्रेस लाल सिग्नल पार (ओवरशूट) कर गई। ट्रेन की रफ्तार करीब 80 किमी प्रतिघंटा थी और सिग्नल से करीब एक किलोमीटर आगे जाकर रुकी। जिस समय घटना हुई, उसी लाइन पर स्टेशन में हमसफर एक्सप्रेस खड़ी थी। अधिकारियों ने दोनों लोको पायलट से पूछताछ की, साथ ही उनका मेडिकल कराया गया है।
यहां शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन (Sivaganga Express) रेड सिग्नल (red signal) पार कर गई. इसके बाद ट्रेन करीब 1 किलोमीटर आगे निकल गई. रेलवे प्रशासन ने देखा तो तुरंत ओएचई (Over Head Equipment-Cantilever) की बिजली आपूर्ति बंद की, तब कहीं ट्रेन रुकी. इस घटना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन और सम्हों रेलवे स्टेशन के बीच की है. यहां ट्रेन संख्या 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस (Sivaganga Express) सुबह लगभग 7 बजे रेड सिग्नल पार कर गई. ट्रेन लगभग एक किलोमीटर आगे निकल गई. ट्रेन आगे बढ़ती ही जा रही थी, तभी इलेक्ट्रिक लाइन काटकर उसे रोका गया. ऐसी स्थिति में बड़ा हादसा टल गया.
सिग्नल नंबर 507 को क्रॉस कर गई थी ट्रेन
शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से चलकर दिल्ली की ओर जा रही थी. भरथना और सामहों रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन रेड लाइट सिग्नल नंबर 507 को क्रॉस कर गई. जब इस बात का पता चला तो रेलवे अफसरों ने देखा. इस मामले के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. ट्रेन आगे बढ़ती जा रही थी, तभी रेलवे प्रशासन ने ओएचई (Over Head Equipment-Cantilever) की विद्युत आपूर्ति को बंद करके ट्रेन को रोका.
ट्रेन रुकने के बाद रेलवे प्रशासन ने ली राहत की सांस
ट्रेन रुकने के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली. ट्रेन अगर नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसके बाद मामले की जांच की गई. इस बीच करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया. इस मामले की जानकारी के बाद इटावा रेलवे स्टेशन से सी एंड डब्ल्यू (Carriage and Wagon) की टीम मौके पर पहुंची और जांच की. पूरी जांच पड़ताल के बाद ही ट्रेन मौके से रवाना हुई.

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल