भोपाल
कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री टेटवाल ने बताया कि 22 नए आईटीआई को स्वीकृति मिलने से 5280 सीटें बढ़ेंगी और 660 नए पदों का सृजन होगा। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर में ग्लोबल स्किल्स पार्क की स्थापना से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
प्रदेश में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में 28 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि "MP SKILLS WORLD" पुस्तिका के माध्यम से कौशल विकास की दिशा में नवाचार किया जा रहा है, जिसमें UN-WOMEN के सहयोग से 1 हजार 5 महिलाओं को STEM और सॉफ्ट स्किल्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मंत्री टेटवाल ने प्रदेशवासियों से आहवान किया कि सब मिलकर एक सशक्त और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करें, जहाँ हर युवा को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिले।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू