भोपाल
सरकारी भवनों के साथ मंत्रियों के आवासों में सोलर प्लांट लगवाए जाएंगे। इस बारे में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में जो काम समय पर पूरे नहीं हो रहें है, उनके ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। सभी सहायक यंत्री प्रतिदिन कम से कम 10 बिजली उपभोक्ताओं से बात जरूर करें।
मंत्री तोमर ने कहा कि बिजली की बचत के लिए प्रयास किए जाएं। इसके लिए सभी मंत्रियों के सरकारी आवास में सोलर प्लांट लगाए जाएं। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (सहारिया, बैगा, भारिया) की बस्तियों एवं उनके घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जाए। बिजली ट्रिपिंग के कारण ढूंढ़ें और उनका त्वरित निराकरण करें। ट्रिपिंग का कारण भी स्पष्ट होना चाहिए और इस संबंध में जरूरी हो तो शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को जानकारी दें।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू