इंदौर
इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को सुविधा दिलाने के लिए लंबे समय से डबल डेकर बस चलाने का प्रयास हो रहा था. इस प्रयास को अब सफलता मिली है. इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि डबल डेकर बस का इंतजार खत्म हो गया है. डबल डेकर बस इंदौर पहुंच गई है, जिसे जल्द ही ट्रायल रन पूरा कर शुरू किया जाएगा.
यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
महापौर के मुताबिक, इंदौर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है. इसके अलावा, बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. डबल डेकर बस से दो बसों की सवारी एक ही वाहन में सफर करेगी, जिससे यातायात का दबाव भी कम होगा. इसी बात को ध्यान में रखते हुए डबल डेकर बस चलाने के प्रयास लंबे समय से किए जा रहे थे.
महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मदद से इंदौर के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. अभी तक महानगरों में ही डबल डेकर बस का चलन था. इंदौर प्रदेश का पहला ऐसा शहर होगा जहां डबल डेकर बस सड़कों पर चलेगी.
बस की ऊंचाई 15 फीट
इंदौर को समर्पित होने वाली डबल डेकर बस की लंबाई चौड़ाई भी आम बसों की तुलना में अधिक है. बस की लंबाई की बात की जाए तो यह 9 मीटर है जबकि ऊंचाई लगभग 15 फीट के आसपास है. इस बस में एक साथ 60 यात्रियों के बैठने की क्षमता है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू