उज्जैन
अभिनेता सोनू सूद अपनी आगामी फिल्म फतेह के प्रमोशन लिए सोमवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। एक्टर ने पूजन अर्चन कर नंदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने मीडिया से कहा कि 10 जनवरी को मेरी आने वाली फिल्म फतेह रिलीज होने वाली है। इसकी सफलता के लिए ही मैं आज बाबा महाकाल से कामना करने आया हूं।
एक्टर ने कहा कि “जब मैंने अपनी फिल्म फ़तेह बनाई थी, तो इसकी शुरुआत मैंने बाबा महाकाल के दर्शन से की थी और आज जब 10 जनवरी को फिल्म रिलीज होने जा रही है, तो सबसे पहले मैं बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। हमारी फिल्म का प्रमोशन यहीं से शुरू होगा।
अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि बाबा महाकाल से यही दुआ होगी कि ऐसी हमारा मार्गदर्शन करते रहे, और फतेह की फतेह जरूर होगी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल ही हैं, जो हमेशा प्रेरणा देते आएं हैं, जिसके कारण हम लोगों तक पहुंच पाते है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मदद का सिलसिला जारी रहेगा, बस बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू