लखनऊ
लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। मैनपुरी से डिम्पल यादव को टिकट दिया गया है। बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव, एटा से देवेश शाक्य, उन्नाव लोकसभा सीट से सपा ने अन्नू टण्डन पर दांव खेला है। जबकि लखनऊ सीट से रविदास मेहरोत्रा और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट दिया गया है।
इन नेताओं को मिला टिकट
समाजवादी पार्टी ने संभल से (07) शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद (20) अक्षय यादव, मैनपुरी (21) डिम्पल यादव, एटा (22) देवेश शाक्य, बदायूँ (23) धर्मेंद्र यादव, खीरी (28) उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा (29) आनन्द भदौरिया, उन्नाव (33) अनु टण्डन, लखनऊ (35) रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद (40) डॉ0 नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर (44) राजाराम पाल, बॉदा (48) शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद (54) अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर (55) लालजी वर्मा, बस्ती (61) रामप्रसाद चौधरी, गोरखपुर (64) श्रीमती काजल निषाद को टिकट दिया है.
2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे
यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. बीजेपी ने 62, कांग्रेस ने एक, बीएसपी 10, समाजवादी पार्टी पांच और अपना दल ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी.

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल