मऊ
लोकसभा चुनाव के बीच सपा को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद निवासी और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने समाजवादी पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि रामहरी चौहान समाजवादी पार्टी की स्थापना के पूर्व समय से मुलायम सिंह यादव के साथ राष्ट्रीय लोक दल में काम करते रहे,जो समाजवादी पार्टी की स्थापना के साथ पार्टी के संस्थापक सदस्य बने। वह समाजवादी पार्टी के विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए 2017 में अखिलेश यादव के कार्यकाल में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी बने।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रेषित पत्र में रामहरि चौहान ने लिखा है कि पार्टी अपनी नीतियों से भटक गई है। उन्होंने पार्टी प्रमुख पर आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए का नारा देने के बावजूद पूरे प्रदेश में किसी चौहान को टिकट देना मुनासिब नहीं समझ गया। पार्टी के इस निर्णय से वह काफी खिन्न व नाराज महसूस कर रहे हैं। जिसके वजह से उन्होंने पार्टी की सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान