जम्मू
विशेष अदालत ने शनिवार को वरिष्ठ कश्मीरी अधिवक्ता मियां कयूम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मियां कयूम को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने 25 जून को श्रीनगर में अधिवक्ता बाबर कादरी की हत्या की जांच के दौरान गिरफ्तार किया था। कादरी की सितंबर 2020 में श्रीनगर शहर के हवाल इलाके में उनके घर में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। बाबर कादरी ने मियां कयूम पर उन्हें मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने कहा था कि कादरी की हत्या में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर साकिब मंजूर शामिल था। मंजूूर और एक अन्य आतंकवादी 2022 में श्रीनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।
शनिवार को मियां कयूम को उसकी दूसरी रिमांड की अवधि समाप्त होने पर विशेष न्यायाधीश जतिंदर सिंह जामवाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”