August 20, 2026

खेल मंत्री सारंग ने दी यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई

भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने  तमिलनाडु में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2023 में शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने वाले 13 खिलाड़ियों को बधाई दी। यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 7 काँस्य पदक हासिल किये।

मध्यप्रदेश के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने अर्जित किये 5 पदक

मध्यप्रदेश की बॉक्सिंग खिलाड़ी कु. अंजलि सिंह ने उत्तराखण्ड की अंजलि कोरंगना को 0-5 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कु. खुशी सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखण्ड की कु. निकिता चंद को 5-0 से हरा कर रजत पदक, प्रशांत खताना ने 80 किलोग्राम भारत वर्ग में 0-5 से हरियाणा की खिलाड़ी अरमन अहलावत को हरा कर रजत पदक, आयुष यादव ने 75 किलोग्राम और कु. मुस्कान ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में एक-एक काँस्य पदक अर्जित किये।

जिम्नॉस्टिक खेल में एक काँस्य पदक

मध्यप्रदेश जिमनॉस्टिक खेल के खिलाड़ी कृष गुप्ता ने पेरलर बार स्पर्धा में एक काँस्य पदक अर्जित किया।

मलखम्ब में मध्यप्रदेश को 7 पदक

मध्यप्रदेश के यातिन कोरी ने मलखम्ब की 3 विधा रोप में स्वर्ण, हेंगिंग में रजत और पोल में काँस्य पदक अर्जित किये। आलराउण्ड बालक स्पर्धा में देवेन्द्र पाटीदार ने काँस्य पदक हासिल किया। सिद्धि गुप्ता ने रोप मलखम्ब में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। टीम मलखम्ब में मध्यप्रदेश की टीम को बालक और बालिका, दोनों ही वर्गों में एक-एक काँस्य पदक प्राप्त हुआ।

You may have missed