दुख की घड़ी में अनुसूचित जनजाति परिवार के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : प्रभारी मंत्री सिंगरौली श्रीमती उइके
8 लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति-पत्र
भोपाल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने विगत दिवस सिंगरौली के ग्राम गन्नाई में मृतक स्व. इंद्रपाल अगरिया के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके परिवार के साथ खड़ी है।
ग्राम गन्नाई, तहसील सराई के निवासी इंद्रपाल अगरिया, पिता रामदयाल अगरिया की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही जिले प्रभारी मंत्री श्रीमती उइके ने विगत दिवस मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री श्रीमती उइके ने मृतक की पत्नी को 8 लाख 25 हज़ार रूपये स्वीकृति पत्र एवं 50 हजार नगद तथा 50 हजार का चैक सौंपा। प्रभारी मंत्री श्रीमती उइके ने मृतक की पत्नी को गले लगा कर ढांढस बधाया, साथ ही मृतक के बच्चों को भी अपना स्नेह देते हुए आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मृतक के माता-पिता को भी सांत्वना दी और कहा कि दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।
मंत्री श्रीमती उइके सहित उपस्थित लोगों ने दो मिनिट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू