भोपाल
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च को "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस' मनाया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति ए वं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत होंगे। कार्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण संबंधी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि दुनियाभर में 15 मार्च का दिन विश्व उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ता को उनके अधिकारों के बारे में बताना है। उन्होंने बताया कि एक उपभोक्ता होने के नाते हम सभी को कुछ अधिकार मिले हुए हैं, लेकिन बहुत सारे लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। इस दिन तरह-तरह के अभियान चलाए जाते हैं और इनके जरिए उपभोक्ताओं को जागरुक करने का प्रयास किया जाता है। राजपूत ने बताया कि बाजार में होने वाली जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावटी चीज़ों का वितरण, तय मूल्य से ज्यादा दाम वसूलना, अमानक चीज़ों की बिक्री, ठगी, नाप-तौल में अनियमितता, गारंटी के बाद भी सर्विस नहीं देने के अलावा उपभोक्ताओं के साथ होने वाली अन्य असुविधाओं को देखते हुए इस दिन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान