भोपाल
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 सितंबर, गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की पर्यटन विशेषताओं एवं सांस्कृतिक विरासतों से अवगत कराने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता 2016 से निरंतर जारी है। इसमें 52 जिलों से 52 टीमें (प्रत्येक में तीन विद्यार्थी) हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमों के बीच ''मल्टी मीडिया क्विज'' आयोजित होगी। इसमें 3 विजेता टीमों और 3 उपविजेता टीमों को पुरस्कार के रूप में नि:शुल्क टूर पैकेज के कूपन, मेडल प्रदान किये जायेगें। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेगे। दूसरे दिन शुक्रवार को सभी प्रतिभागी विद्यार्थी भोपाल स्थानीय भ्रमण के बाद अपने गृह जिलों के लिए रवाना।होंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू