भोपाल
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व राज्यमंत्री श्री लोधी ने अपने कक्ष में पूजन भी किया। प्रबंध संचालक पर्यटन निगम श्री डॉ.इलैया राजा टी. ने राज्य मंत्री श्री लोधी को इकाईयों एवं निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों सहित निगम की गतिविधियों से अवगत कराया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने निगम मुख्यालय पर्यटन भवन का निरीक्षण भी किया।
राज्य मंत्री श्री लोधी ने प्रबंध संचालक सहित निगम के विभागाध्यक्षों के साथ आगामी योजनाओं पर भी गहन चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में पर्यटकों के आगमन में वृद्धि व पर्यटक सुरक्षा के लिये आवश्यक कदम उठाये जाने पर जोर दिया। निगम के अधिकारियों को वर्तमान योजनाओं के सुचारू और त्वरित क्रियान्वयन के लिए निर्देंशित भी किया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य, पर्यटन की असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। इसे देश ही नहीं विश्व के मानचित्र पर उभारने के लिए भी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान