भोपाल
डायल 100 सेवा पर कॉल कर आपत्तिजनक बातचीत करना या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अब सख्त एक्शन लिया जाएगा। ऐसे कॉल करने वालों को खिलाफ डायल 100 सख्त होने जा रहा है। ऐसे लोगों की जानकारी संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों कोे दी जाएगी ताकि वे इन पर एक्शन ले सकें।
प्रदेश की डायल 100 सेवा में पिछले सात सालों में इस तरह के करीब पांच लाख से ज्यादा कॉल आए, जिसमें कॉलर ने आपत्तिजनक बातचीत करने का प्रयास किया या भी गाली गलौज की। अब डायल 100 सेवा के अफसरों ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने का तय कर लिया है। ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर की पड़ताल करने और उनकी पूरी जानकारी निकालने के बाद यहां के अफसर कॉलर की पूरी जानकारी उसके संबंधित जिले के पुलिस कप्तान को देंगे साथ ही उन पर ऐसा करने के लिए सख्त एक्शन लेने को कहेंगे। डायल 100 को उम्मीद है कि ऐसे सख्त एक्शन लेने से इस तरह के कॉल आना बंद हो जाएंगे।
अब तक सवा करोड़ की मदद
डायल 100 की मध्य प्रदेश में शुरूआत 1 नवंबर 2015 को हुई थी। तब से अब तक यहां पर आई सूचना के जरिए 1.15 करोड़ से अधिक स्थानों पर पुलिस ने पहुंचकर सहायता दी है। इस दौरान कुछ लोगों ने व्हाट्सएप, ट्Þिवटर और फेसबुक के जरिए भी सूचना दी। इस बीच डायल 100 के पास 62 लाख प्रैंक कॉल भी आए थे। जिसमें लोगों ने डायल 100 पर कॉल कर मजाक उड़ाया। इसी तरह तीन करोड़ 83 लाख कॉल ऐसे थे, जिसमें कॉलर ने बाद में पुलिस का फोन का जवाब ही नहीं दिया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू