इंदौर
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता वाली गृह ज्योति योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रही है। जिसके तहत, 1 महीने के अंदर मालवा निमाड़ में करीब 33 लाख 75 हजार उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। इन उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट तक बिजली 1 रूपए यूनिट की दर से प्रदान की गई है। इसके अलावा, राज्य सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को कुल 153 करोड़ रूपए की सब्सिडी भी दी गई है।
प्रबंध निदेशक ने कही ये बात
प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि 30 दिन के दौरान 150 यूनिट व प्रतिदिन औसत 5 यूनिट की खपत वाले घरेलू उपभोक्ता इस योजना की पात्रता में आते है। बीते माह कंपनी क्षेत्र में लगभग 34 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। इसमें से करीब 20 लाख इंदौर राजस्व संभाग के व 13 लाख 75 हजार उज्जैन संभाग के है। वहीं, अटल गृह ज्योति योजना के तहत सब्सिडी के लिए पात्र उपभोक्ताओं का जारी वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा सर्वाधिक है। गृह ज्योति योजना में करीब 33.75 लाख उपभोक्ताओं को 153 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है। इन उपभोक्ताओं को अधिकतम 560 रूपए माह की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
इतने उपभिओक्ताओ को मिला लाभ
इंदौर शहर में पौने 4 लाख उपभोक्ता इंदौर देहात में करीब 2 लाख उपभोक्ता और जिले में कुल पौने 6 लाख उपभोक्ता गृह ज्योति योजना से लाभान्वित हुए है। इन्हें करीब 23 करोड़ की सब्सिडी दी गई है।
उज्जैन जिले में के 3.13 लाख, धार जिले में 3.10 लाख, खऱगोन जिले में 2.91 लाख उपभोक्ता योजना से लाभान्वित हुए है। इसी तरह रतलाम जिले में 2.54 लाख, देवास जिले में 2.35 लाख, मंदसौर जिले में 2.31 लाख, बड़वानी जिले में 2.12 लाख, झाबुआ जिले में 2 लाख के करीब उपभोक्ताओं को सौ यूनिट तक बिजली का बिल 100 रूपए तक प्रदान कर सब्सिडी का लाभ दिया गया है।
संयुक्ता पंडित
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू