धार
न्यायालय के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में ज्ञानवापी की तर्ज पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआइ) का सर्वे कार्य मंगलवार को 47वें दिन भी जारी रहा। दोपहर के बाद सर्वे टीम ने गर्भगृह में चिह्नित 18 स्थानों के खंडों में खोदाई के साथ मिट्टी हटाने का काम किया। इस स्थान पर चार दीवारों की संरचना मिली थी।
मंगलवार को 20 सदस्यों की टीम ने भोजशाला में सर्वे किया। अब मजदूरों की संख्या बढ़ाकर 53 कर दी गई है। इससे खोदाई कार्य में तेजी आई है। वहीं कमाल मौलाना दरगाह के पास की दीवार से मिट्टी हटाने का काम भी किया गया।
मंगलवार को भोजशाला के गर्भगृह में वीडियोग्राफी के साथ फोटोग्राफी भी गई है। टीम द्वारा भोजशाला के भीतरी परिसर में रखें स्तंभ व शिलालेख की विशेष फोटोग्राफी की गई है। वहीं यज्ञ कुंड के पास भी खोदाई का काम हुआ है। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि भोजशाला में मंगलवार को खोदाई के अलावा क्लीनिंग, ब्रशिंग के साथ वीडियोग्राफी का काम हुआ है। दक्षिण, पश्चिम में मिट्टी हटाने का काम किया गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान