वाराणसी
वाराणसी में भगवान विश्वनाथ का साक्षात स्वरूप माने जाने वाले श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी महाराज का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी शिवशंकर भारती के निधन पर दुुुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा,''भगवान विश्वनाथ के परम भक्त संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी के महाप्रयाण का दुःखद समाचार काशी से प्राप्त हुआ। वो मंगला आरती में बाबा विश्वनाथ की सेवा में अनवरत उपस्थित होते थे। उनका प्रयाण काशी की संत परंपरा के लिए एक बड़ी क्षति है। संत श्री भारती जी महाराज के शिव स्वरूप में विलीन होने पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शान्ति !''
भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्वामी शिवशंकर भारती जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संत भारती जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया और कहा, काशी के पूज्य संत व मनीषी, श्रद्धेय स्वामी श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी महाराज का गोलोकगमन संत समाज और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति एवं अथाह दुःख का क्षण है। उनके ब्रह्मलीन होने से एक युग का अंत हुआ मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया