बड़वानी
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल की उपस्थिति में रविवार को नगर पालिका परिषद बड़वानी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ ।
इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने सभी को यह संकल्प भी दिलाया कि शहर के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी । साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाएं पानी, सड़क एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने अध्यक्ष पद की शपथ लेकर सभी पार्षदों का अभिनंदन करते हुए शहरवासियों को संबोधित भी किया।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवन्तसिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान, जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती गीता चौहान, श्री बरमा सोलंकी, तहसीलदार एवं नगर पालिका की प्रभारी अधिकारी श्रीमती आशा परमार, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, नगर के वरिष्ठ सर्वश्री तुलसीराम यादव, सुभाष जोशी, राधेश्याम अग्रवाल, सहित बड़वानी नगर परिषद के समस्त पार्षद, गणमान्यजन उपस्थित थे ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू