October 20, 2026

वर्ष 2023 के विश्व के सर्वश्रेष्ठ रेफरी चुने गये पोलैंड के सिजमोन मार्सिनियाक

वारसॉ
पोलैंड के सिजमोन मार्सिनियाक को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्टोरियंस एंड स्टैटिस्टिक्स (आईएफएफएचएस) द्वारा वर्ष 2023 का विश्व का सर्वश्रेष्ठ पुरुष रेफरी चुना गया है। 42 वर्षीय सिजमोन ने 175 अंकों के साथ पुरस्कार जीता, दूसरे नंबर पर इटली के डेनियल ओर्सटो (95 अंक) और तीसरे स्थान पर 64 अंकों के साथ फ्रांस के क्लेमेंट टर्पिन रहे।

2022 फीफा विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग के प्रदर्शन के बाद मार्सिनियाक ने 2022 का पुरस्कार भी जीता था। 2023 में, उन्होंने इस्तांबुल में मैनचेस्टर सिटी और इंटर मिलान के बीच यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में बतौर रेफरी उतरे।

पुरस्कार जीतने के बाद मार्सिनियाक ने कहा, खूबसूरत मैचों और अच्छे फैसलों के साथ यह एक शानदार साल था, लेकिन जैसा कि रेफरींग में होता है, ऐसे फैसले भी थे जो बेहतर होने चाहिए थे। उन्होंने अंत में कहा, मैं अपनी टीम, अपने परिवार और सभी दोस्तों को हमेशा और हर जगह मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं सभी फुटबॉल प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं। याद रखें कि रेफरी के बिना कोई फुटबॉल नहीं है, इसलिए हमारा सम्मान करें।

 

You may have missed