धार
पुलिस अधीक्षक धार मनोजकुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार इन्द्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी कुक्षी सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में फरार ईनामी बदमाशों की धरपकड़ तथा अवैध शराब,जुआ,मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 06.03.2024 को थाना टांडा प्रभारी उनि जीएस भयडिया व टीम को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की टाण्डा जीराबाद मैनरोड ग्राम धावडदा धर्मशाला के सामने लोडिंग पीकअप बोलेरो वाहन क्रमांक MP11G6561 खडी है ! बोलेरो पीकअप गाडी में पानसिह पिता कालु भील निवासी जमाल का बैठा हुआ है व पीकअप गाडी में अंग्रेजी माउण्ट बीयर, अंग्रेजी गोवा शराब व प्लेन शराब की पेटियां भरी हुई है ।
मुखबीर की सुचना पर थाना प्रभारी टाण्डा उनि जीएस भयडिया व टीम द्वारा त्वरित व विधिसगंत कार्यवाही करते हुए टाण्डा जीराबाद मैनरोड ग्राम धावडदा धर्मशाला के सामने पहुचकर ग्राम धावडदा धर्मशाला के सामने खडी लोडिंग बोलेरो पीकअप गाडी क्रमांक MP11G6561 तथा उसमें बैठे पानसिह पिता कालु भील निवासी जमाल को हिरासत में लेकर लोडिंग बोलेरो पीकअप वाहन की तलासी के दौरान बोलेरो पीकअप गाडी में 42 पेटी अंग्रेजी माउण्ड 6000 कम्पनी की बीयर व 14 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब तथा 04 पेटी देसी दुबारा प्लेन शराब कुल 489.6 बल्क लीटर किमती 1,01,340 रुपये की भरी हुई थी
जप्त शराब व बोलेरो लोडिंग पीकअप की कुल किमत 9,01,340 रुपये । लोडिंग बोलेरो पीकअप वाहन में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पानसिह पिता कालु भाभर जाति भील निवासी ग्राम जमाल थाना टाण्डा का होना बताया । आरोपी पानसिह भाभर के विरुध्द धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । आरोपी पानसिह भाभर से जप्त अंग्रेजी व देसी शराब के सबंध में पुछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है । उपरोक्त कार्यवाही करने में थाना प्रभारी जीएस भयडिया, कार्यवाहक सउनि दिवाकरसिह बैस ,आर.987 राहुलसिह भदोरिया, आर.990 राजकुमार गुर्जर,आर.980 राहुलसिह चौहान,आर.233 मनीष पाल की सराहनीय भुमिका रही है टांडा से प्रियेश गेहलोत ने जानकारी दी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू