सागर
जिला शिक्षा अधिकारी सागर ने जिले के खुरई की एक स्कूल में छात्रा से अश्लील व्यवहार करने पर शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। शासकीय एकीकृत पूर्व कन्या माध्यमिक शाला खुरई में पदस्थ सहायक शिक्षक को निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।
जारी आदेश में बताया गया कि जांच प्रतिवेदन के अनुसार सहायक शिक्षक सुपार्श्व कुमार जैन शासकीय एकीकृत पूर्व कन्या माध्यमिक शाला खुरई के द्वारा संस्था की छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार किया गया। उक्त घटना के कारण छात्र, अभिभावकों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। संबंधित शिक्षक प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत होते हैं। सहायक शिक्षक सुपार्श्व कुमार जैन को नैतिक पतन, गंभीर कदाचरण होने के साथ सिविल सेवा अधिनियम का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक जैन का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शाहगढ़ नियत किया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान