छतरपुर
छतरपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर आईएसएस तपस्या सिंह परिहार को शिक्षक विशाल अस्थाना के द्वारा रिश्वत देना महंगा पड़ गया है।
शिक्षक विशाल अस्थाना को किया था निलंबित
यह मामला छतरपुर जिले की जिला पंचायत का है जिसमें चुनाव के समय ड्यूटी न करने के मामले में बिजावर जनपद पंचायत के ग्राम कूपी में यह शिक्षक माध्यमिक शाला में पदस्थ था जिसकी वजह से समय पर काम न करने की वजह से जिला पंचायत सीईओ तपस्या सिंह परिहार ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया था।
लिफाफे में थे 50 हजार रुपये
इस मामले में आज जिला पंचायत छतरपुर कार्यालय में जब तपस्या सिंह परिहार अपने कार्यालय में बैठी हुई थी इस समय एक आवेदन लेकर गया उसके साथ एक लिफाफा भी लिए था तो उसने सीईओ मैडम को 50,000 की रिश्वत देने का पेशकश की, लेकिन मैडम ने इनकार करते हुए कोतवाली टीआई को फोन किया और पुलिस को बुला लिया जिसकी वजह से पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू