नूंह
हरियाणा के मेवात में एक गोरक्षकों और गो तस्करों के बीच भिड़ंत के बाद तनाव बढ़ गया है। फिरोजपुर झिरका इलाके में शेखपुर गांव के पास गोतस्करी को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद कथित तौर पर तस्करों ने बजरंग दल के सदस्यों पर गोली चला दी। फायरिंग में सोनू नाम के शख्स को गोली लग गई जिसे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गो तस्कर गोवंश को पिकअप में लेकर जा रहे थे। यहां कई वर्षों से गोतस्करी को लेकर विवाद होता रहता है। द ट्रिब्यून के मुताबिक नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि है कि सोनू की हालत नाजुक है और उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि ये तस्कर राजस्थान से आए थे। पहले एक आरोपी को दिल्ली-मुंबई हाइवे पर गिरफ्तार किया गया। उसी की मदद से बाकी दो को भी पकड़ लिया गया। पिकअप में से तीन गाय बरामद की गई हैं। वहीं मेवात इलाके में सुरक्षा व्यवस्ता कड़ी कर दी गई है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”