रायगढ़.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की रात जंगली हाथी ने घर में सो रही महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रायगढ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित गांव कांटाझरिया में मंगलवार की रात 10 बजे एक जंगली हाथी ने दस्तक दी।
रात में अचानक गांव में हाथी के आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच जंगली हाथी ने एक किसान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ एक मकान को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं घर में अकेली सो रही महिला चमरीन मांझी (60) कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
परिजनों को दी गई मुआवजा राशि
मंगलवार की रात जंगली हाथी के हमले से महिला की मौत होने की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर लीला पटेल बुधवार की सुबह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों को तत्कालीक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रूपये की सहायता देते हुए नुकसान का प्रकरण बनाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए। उन्होंने बताया कि वन विभाग के द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराते हुए गांव के ग्रामीणों को जंगली हाथी से दुरी बनाये रखने अपील की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय